उत्तराखंड में बादल फटने से दिखा दर्दनाक मंजर, नदियों के विकराल रूप ने मचाई प्रलय

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: देहरादून के पास मालदेवता सरखेत, यमकेश्वर और टिहरी इलाके में बादल फटने से भारी प्रलय मची है।

जिलाधिकारी सोनिका के अनुसार आपदा में 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि 3 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हैं। घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कीर्तिनगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे ग्राम कोठार में 14/15 कमरों का आवासीय भवन भूस्खलन होने से मलबे में दब गया है। जिससे 80 वर्षीय बचनी देवी उस मलबे में दब गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। आपदा में लापता लोगों की खोजबीन को लेकर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के लगातार अभियान चला रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी घटनास्थल का भ्रमण किया है। फिलहाल घटनास्थल पर आपदा बचाव का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी से इस घटनाक्रम की जानकारी ली है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि हमारी आपदा प्रबंधन टीम, एसडीआरएफ की टीमें और अन्य अधिकारी उन इलाकों में पहुंच गए हैं। मैं भी मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान का निरीक्षण कर रहा हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित इलाके में पहुंचे हैं।

बादल फटने के कारण नदी एवं कुवा खाला में अत्यधिक पानी आने से कुछ मकानों में पानी घुस आया। वहीं शहर में टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास क्षेत्र में लगातार बारिश होने की वजह से नदी उफान पर है। मंदिर में पानी घुस गया है। टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी दिगंबर भरत गिरि ने बताया कि हम प्रार्थना करते हैं कि किसी प्रकार की नुकसान न हो। नदी पर एक पुल था जो ध्वस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad