उत्तराखंड में बेरोजगारी का आलम, पांचवी से हाईस्कूल पास के लिए निकली होमगार्ड की भर्ती में पहुंच रहे है डिग्रीधारी युवक

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में बेरोजगारी किस कदर छाई हुई है इस बात का प्रमाण सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में देखने को मिल रहा है। यहां पर डिग्री धारी युवक पांचवी से 10 पास के लिए निकली होमगार्ड की भर्ती की लाइन में लग कर नौकरी पाने के जतन में लगे है। आलम यह है कि चाहे पद उनकी काबिलीयत के अनुसार हो या न हो, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यहां पर पांचवी से हाईस्कूल पास के लिए निकली भर्ती में अधिकतर बीएड, एमएससी डिग्रीधारक शामिल हैं।
इन दिनों पिथौरागढ़ जिले में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से होमगार्ड के 53 पदों पर आवेदन प्रकिया चल रही है। पिछले दस दिनों में प्रतिदिन करीब 200 से 250 बेरोजगार युवा आवेदन को पहुंच रहे हैं। भर्ती अधिकारियों के अनुसार बताया कि अब तक दो हजार से अधिक लोग आवेदन कर चुके हैं। बेरोजगारी की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पांचवी से 10 वी पास के लिए निकाली गई भर्ती में अधिकतर आवेदनकर्ताओं में अधिकतर बीएड, एमएससी, स्नातक डिग्री धारक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा