उत्तराखंड में भूकंप से एक बार फिर डोली धरती, तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मैग्नीट्यूड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं. गढ़वाल में सुबह 5.03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मैग्नीट्यूड मापी गई. हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

गढ़वाल मंडल में रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी और पौड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि अभी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक टिहरी के निकट सुबह 5.03 मिनट पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया. सतह से 28 किलोमीटर की गहराई में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है. भारत, नेपाल समेत अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि कहीं इससे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. पहाड़ों में भूकंप आना आम बात है. पिछले माह जनवरी में उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में भी भूकंप दर्ज किए गए थे.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय रीजन में इंडियन प्लेट 40 से 50 मिलीमीटर सालाना गति कर रही है और जब दो या दो से अधिक प्लेटें आपस में टकराती हैं या फिर प्लेटों के बीच घर्षण होता है तो उससे उस क्षेत्र में तनाव पैदा है. जिस वजह से भूकंप आता है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश