उत्तराखंड में साइबर ठगों के हौसले बुलंदी पर, न्यायालय के जज को ही लगाया चूना

खबर शेयर करें -

हरिद्वार में साइबर ठगों ने अब तक अलग-अलग विभागों के कई अधिकारियों को अपनी ठगी का निशाना बनाया है. अब इन ठगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि यह ठग ज्यूडिशरी से जुड़े सीनियर अधिकारियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं.

ऐसा ही एक मामला हरिद्वार में सामने आया है. साइबर ठगों ने फेसबुक से मैसेज भेज कर हरिद्वार जिला न्यायालय में कार्यरत एक जज को ही चुना लगा डाला. मामले में ठगी का शिकार हुए जज की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

क्या बोले एसपी?
वहीं एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया इनके द्वारा एक कंप्लेन दी गई है कि वरिष्ठ न्यायधीश का आईडी हैक करके और एक उनका फेसबुक पर बना करके इनसे पैसे की डिमांड की गई थी. इनके द्वारा उसको सही मानते हुए पैसा उसमें जमा कर दिया गया. पुलिस की लोगों से अपील भी है कि इस तरह की फेसबुक आईडी बनाकर के उस को हैक करके सीनियर ऑफिसर की आईडी बनाते हैं. उसके बाद हैकर पैसे की डिमांड करते हैं तो ऐसे में वह इन साइबर ठगों के झांसे में ना आए.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस की अपील
पुलिस ने अपील की है कि कहीं भी पैसा ना जमा करें. इसमें मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है. सिडकुल थाने में और इसमें जांच चल रही है. जल्द ही जो आरोपियों के के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामले जब भी सामने आते हैं तो हमारा साइबर सेल एक्टिव है और एसओजी से भी मदद ली जा रही है. जल्द ही जो एक्यूज है उस तक हम पहुंचेंगे और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करेंगे. इन सीनियर ऑफिसर से साइबर ठगों द्वारा डेढ़ लाख रुपए की ठगी की गई है. हमारी लोगों से अपील भी है कि इस तरह के ट्रैप्ड में ना फंसे. किसी के भी अकाउंट को बिना उससे वेरीफाई किए हुए पैसा ना डालें.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad