उत्तराखंड में 1अप्रैल से बिजली और पानी के बढ़ेंगे दाम, 10 प्रतिशत तक हुई महंगी

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में उपभोक्ताओं पर 1 अप्रैल से बिजली और पानी के बढ़े हुए दामों की मार पड़ने जा रही है. प्रदेश में बिजली के नए रेट आज तय हो जाएंगे. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की तरफ से नए रेट जारी किए जाएंगे. उधर, पेयजल उपभोक्ताओं के लिए भी 1 अप्रैल से बढ़े हुए दाम लागू होंगे.

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की तरफ से बिजली के नए रेट तय करने की प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है. ऐसे में उम्मीद है कि आज आयोग की तरफ से नए रेट जारी कर दिए जाएंगे. इस तरह नए वित्तीय वर्ष से लोगों को नए रेट के हिसाब से कुछ बढ़े रेट पर बिजली खरीदनी होगी. यह व्यवस्था घरेलू और कमर्शियल दोनों के लिए ही अलग-अलग बढ़े हुए दामों के साथ तय की जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

लोगों के लिए दिक्कतें बस इतनी ही नहीं है क्योंकि प्रदेश में एक तरफ आज आयोग की तरफ से बिजली के दाम तय किए जाएंगे, तो दूसरी तरफ पानी के बिल भी नए वित्तीय वर्ष से उपभोक्ताओं को बढ़े हुए मिलेंगे. जानकारी के अनुसार 10 फीसदी से ज्यादा के रेट पेयजल में भी बढ़ने की उम्मीद है. इस तरह राज्य में बिजली और पानी नए वित्तीय वर्ष से महंगा होने जा रहा है. इस तरह लोगों को अब अप्रैल से बिजली और पानी के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज