उत्तराखंड में 21 सितंबर से कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यालय भी खुलेंगे

खबर शेयर करें -

देहरादून: कोरोना के गिरते ग्राफ को देखते हुए राज्य सरकार ने अब कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के सभी स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सलाह मशविरा करने के बाद आगामी 21 सितंबर से प्राइमरी स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है.

21 सितंबर से प्राइमरी स्कूलों को खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव राधिका झा को निर्देश दिए हैं. ऐसे में अब जल्द ही शासन स्तर से गाइडलाइन जारी होने की उम्मीद है. गौरतलब है कि कोरोना के गिरते ग्राफ के बीच सरकार ने बीते अगस्त माह में ही कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोल दिया.

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना

हालांकि शुरुआती दौर में स्कूल पहुंचने वाले छात्रों की संख्या बेहद कम थी. लेकिन समय के साथ अब प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 70 से 80% बच्चे पहुंचने लगे हैं. वहीं, जो बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं, वह बच्चे अपने घरों से ही ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें