उत्तराखंड में 29 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश का अंदेशा जताया जा रहा है. मौसम विभाग ने 29 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर कुमाऊं में दिखाई देगा. हालांकि, राज्य में बारिश का सिलसिला 25 जून से शुरू हो जाएगा.

29 जून को प्रदेश में जारी ऑरेंज अलर्ट के तहत 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई हैं। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए इन 7 जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 25 जून को बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अगले दिन भी बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि 27 जून नैनीताल, बागेश्वर, और पिथौरागढ़ के अलावा कुछ अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 28 जून को देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट है। जबकि 29 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

इस महीने के अंत तक होने वाली बारिश का ज्यादा असर कुमाऊं रीजन पर दिखाई देगा. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि कुमाऊं के अधिकतर जिलों में 29 जून को तेज बारिश होने की भविष्यवाणी की है. हालांकि, इसमें कुछ जिन्हें गढ़वाल के भी हैं. वहीं ऑरेंज अलर्ट जारी होते ही अब आपदा प्रबंधन विभाग को भी इसके मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad