उत्तराखंड : मैंने जीवन में बहुत कुछ कर लिया है लिख युवती ने लगाई फांसी

खबर शेयर करें -
ऋषिकेश: श्यामपुर चौकी अंतर्गत गुमानीवाला के अमित ग्राम गली नंबर 3 में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. युवती लाल तप्पण स्थित एक आयुर्वेदिक कंपनी में नौकरी करती थी. पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, गुमानीवाला के अमित ग्राम गली नंबर 3 में धर्मराज मौर्य का मकान है. धनराज और उनकी पत्नी शादी में किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे और घर पर उनकी बड़ी बेटी आई हुई थी. सुसाइड करने वाली 24 वर्षीय मधु मौर्य चार बहनों में सबसे छोटी थी. वो लाल तप्पण स्थित एक आयुर्वेदिक कंपनी में नौकरी करती थी. मधु और उसकी बहन दोनों अलग-अलग कमरे में सोए हुए थे.
सुबह जब उसकी बड़ी बहन ने मधु के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई हलचल नहीं हुई. उन्होंने कमरे के पिछली खिड़की में जाकर देखा तो वहां से भी कुछ दिखाई नहीं दिया. शक होने पर आसपास के लोगों को शोर मचा कर बुलाया, जिसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया, जिसके बाद देखा कि मधु मौर्य पंखे से लटकी हुई है. जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.
वहीं, मामले की सूचना स्थानीय पार्षद विपिन पंत को दिया गया. पार्षद ने तत्काल श्यामपुर पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने पंखे से लटके शव को नीचे उतारा. वहां पर एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें मृतिका ने लिखा था कि, ‘मैंने जीवन में बहुत कुछ कर लिया है, सब को जीने का अधिकार है और सभी अपने अपने हिसाब से जीये, मैं बहुत थक चुकी हूं’ पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज