उत्तराखंड : मॉनसून से पहले मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट, भारी बारिश के आसार
देहरादून. उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम विभाग ने यहां कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इन जिलों में कई जगहों पर तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं के चल सकती हैं.

मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं मंगलवार 28 जून को नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग भारी बारिश की संभावना है. बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी देहरादून में वैसे तो आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन कुछ इलाकों में गर्जना संग बारिश की संभावना है.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में मौसम की गतिविधि तेज हो रही है. इसे मानसून आने का संकेत माना जा सकता है, हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा सही समय पर की जाएगी.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

