उत्तराखंड मौसम अपडेट : मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है, मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना करी व्यक्त

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. वहीं पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताया है. भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने राज्य के हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों के कुछ स्थानों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने देहरादनू , नैनीताल एवं चंपावत जनपदों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का होने का पूर्वानुमान जताया है.टिहरी, पौड़ी,बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा एवं उधम सिंह नगर जिले में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी लतिका भंडारी को 'तीलू रौतेली पुरस्कार': उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. साथ ही गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है.देहरादून में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C व 24°C के लगभग रहने की संभावना है. बता दें कि उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है. कई पहाड़ी जिलों में भारी बारिश से पहाड़ी दरकने की तस्वीरें सामने आ रही है. कई मार्ग मलबा और बोल्डर गिरने से बाधित हो रहे हैं. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी पेयजल योजना को हरी झंडी: हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे मिलेगा पानी, जल्द कैबिनेट में जाएगा 796 करोड़ का प्रस्ताव
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कूच की तैयारी में जुटी उत्तरांचल पंजाबी महासभा, काशीपुर में बनी रणनीति