उत्तराखंड : यहाँ एक शिक्षक ने छात्रा को गंदे मेसेज भेजे जिससे परेशान होकर छात्रा ने खाया जहर

खबर शेयर करें -

उधमसिंह नगर: एक शिक्षक द्वारा अश्लील मैसेज भेजे जाने से तंग आकर एक छात्रा ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जसपुर में एक छात्रा ने शिक्षक की ओर से भेजे गए अश्लील मैसेजों से तंग आकर जहर खा लिया। छात्रा को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ठाकुरद्वारा के ग्राम दारापुर मदारपुर के रहने वाले यामीन मलिक जो वहीं के एक प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षक हैं, पर आरोप है कि वह लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। बदनामी के डर से छात्रा ने चुप्पी साध ली लेकिन जब शिक्षक ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे तो वह सदमे में आकर जहर खा गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में बड़ा वित्तीय स्कैम: बैंक की 77 करोड़ की बंधक संपत्ति फैक्ट्री से गायब; कोर्ट के आदेश पर कंपनी निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शिक्षक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है

छात्रा के परिजन उसे उपचार के लिए डॉ. एमपी सिंह नर्सिंग होम लेकर पहुंचे जहां उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। यह सुनते ही परिजनों ने तुरंत प्रशिक्षण केंद्र जाकर निदेशक को शिक्षक की हरकतों के बारे में अवगत कराया। निदेशक ने बिना देरी किए आरोपी शिक्षक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद छात्रा के भाई ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में ठाकुरद्वारा कोतवाली में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया गया 50 साल पुराना मां काली मंदिर; भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति विस्थापित, प्रशासन ने ढहाया ढांचा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मर्चूला में मर्यादा तार-तार: श्मशान घाट पर रचाई गई शादी, पवित्र संगम के अंत्येष्टि स्थल पर जयमाला देख भड़के लोग