उत्तराखंड : यहां आपदा प्रभावित इलाके से लौट रहा स्वास्थ्य कर्मी गदेरे में बहा, आपदा के बाद दवाइयां बांटकर वापस लौट रहा था

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं लोग जान जोखिम में डालकर नदी नाले पार करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं टिहरी में स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी गदेरे में बह गया. कर्मचारी घनसाली विधानसभा के गेंवाली बूढ़ाकेदार क्षेत्र में आई आपदा के बाद दवाइयां बांटकर वापस लौट रहा था और उफनते नाले को पार करते समय बह गया.

गौर हो कि बीते दिन भारी बारिश से घनसाली विधानसभा के तहसील बालगंगा के अंतर्गत आने वाले ग्राम गेंवाली बूढ़ाकेदार में बादल फटने की घटना घटित हुई. आपदा की जानकारी मिलते ही थाना घनसाली पुलिस, एसडीआरएफ, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्यों में जुट गईं. आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य के दौरान, स्वास्थ्य विभाग के वार्ड बॉय बृजमोहन (55) तेज बहाव वाले गदेरे को पार करते समय बह गया. वार्ड बॉय को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है.

यह भी पढ़ें 👉  सीएचसी हल्दूचौड़ में तीन दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर शुरू: पहले दिन 267 मरीजों ने लिया लाभ, सुविधाओं के विस्तार को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें बृजमोहन की खोजबीन में लगी हुई हैं. स्थानीय लोगों और संबंधित विभागों द्वारा लगातार खोजबीन में मदद की जा रही है. बृजमोहन शामिल सैला गांव का रहने वाला था और संविदा में खवाड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बॉय पद पर तैनात था. बता दें कि भारी बारिश ने टिहरी जिले में जमकर कहर बरपाया है. वहीं बीते दिन गेंवाली बूढ़ाकेदार क्षेत्र बादल फटा.वहीं बादल फटने से बूढ़ाकेदार क्षेत्र के गेंवाली गांव में भूस्खलन से स्कूल भवन को नुकसान पहुंचा है. साथ ही कई संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गए हैं और नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौलापार पुल के पास नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत; एसटीएच में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत