उत्तराखंड : यहां कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार, पिता ने लूटी नाबालिग बेटी की अस्मत

खबर शेयर करें -

देहरादून: विकासनगर में एक कलयुगी पिता ने रिश्तों को कलंकित किया है। उसने अपनी बेटी के साथ घिनौनी हरकत की जिसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।कालसी तहसील क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

उसने बताया कि उसका पति शराबी है महिला ने कहा कि कुछ दिन पहले जब वह गांव से बाहर गई थी और इस बीच उसकी 12 वर्षीय बेटी गोशाला में काम कर रही थी। इसी दौरान उसके पति ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जब बेटी चिल्लाई तो उसने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियों के बीच मातम, मोर्चरी के बाहर मां के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोया बेटा

शराब के नशे में किया घिनौना काम

महिला ने आरोप लगाया है कि 20 जुलाई की शाम लगभग पांच बजे पति ने शराब पीकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी के चीखने पर महिला ने बड़ी मुश्किल से उसे पति के चंगुल से बचाया। बेटी ने माँ को बताया कि पिता पहले भी उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। नायब तहसीलदार कालसी ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग की मेडिकल जांच की जा रही है और आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को लेकर उग्र हुआ आंदोलन; इंडिया गठबंधन के बैनर तले निकाला गया विशाल मशाल जुलूस
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी और बागेश्वर में लगे भूकंप के तेज झटके; 4.2 रही तीव्रता, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग