उत्तराखंड : यहां ततैयों के हमले में पिता के साथ एक मासूम भी अपनी जान गंवा बैठा, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

जंगल की ओर गाय चराने निकले पिता और पुत्र पर अचानक कई ततैया ने हमला कर दिया। अपने बेटे को बचाने के लिए सुंदरलाल ने खुद को उसके ऊपर लेटाया, लेकिन ततैया के झुण्ड ने दोनों की जान ले ली।

आज टिहरी जिले के तुनेटा गांव में एक दुखद घटना घटी, यहाँ 47 वर्षीय सुंदरलाल अपने आठ वर्षीय बेटे अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल गए। तभी अचानक कई ततैया ने उन पर हमला कर दिया। अपने बेटे को बचाने के लिए सुंदरलाल उसे अपनी छाती से लगाकर जमीन पर लेट गए, लेकिन ततैया के हमले को रोकना संभव नहीं हो सका, जिससे दोनों बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए। टिहरी गढ़वाल में हुए इस दर्दनाक हादसे में पिता के साथ एक मासूम भी अपनी जान गंवा बैठा, इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  वक्फ संपत्तियों में हेरफेर: खटीमा में 1.47 करोड़ की धांधली पर जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 13 पर केस दर्ज

वन विभाग से परिवार को मुआवजे की गुजारिश

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण तुरंत दोनों को उप जिला चिकित्सालय मसूरी ले गए। हालांकि चिकित्सकों ने उनकी गंभीर चोटों के कारण उन्हें बचाने में असमर्थता जताई। डॉक्टर के एस चौहान ने बताया कि दोनों को ततैया ने बुरी तरह काटा था। अब पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की क्योंकि सुंदरलाल परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था।

यह भी पढ़ें 👉  तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: स्कूल जाने के बजाय काठगोदाम से ट्रेन में हुईं सवार, आक्रोशित परिजनों ने घेरा थाना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: हल्द्वानी में आंधी-बारिश के साथ छाया अंधेरा, 7 पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी