उत्तराखंड : यहां दो किशोर नहाते समय नहर में डूबे, एक किशोर का शव बरामद वहीं दूसरे युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत बैराज कुनाव गांव के समीप आज सुबह 15 वर्षीय दो किशोर नहर में नहाते समय तेज बहाव में बह गए. देखते ही देखते दोनों किशोर नदी की लहरों में ओझल हो गए, अभी तक दोनों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया. वहीं एसडीआरएफ ने एक किशोर का शव बरामद कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने स्कूली छात्रों को रौंदा, 10वीं के छात्र की दर्दनाक मौत; दो गंभीर घायल

नहाते समय गंगा में बहे किशोर: रविवार सुबह दो किशोर बैराज के पास चीला रोड पर घूमने के लिए आए थे, तभी उनका अचानक नहर में नहाने का मन बन गया और जैसे ही दोनों नदी में उतरे उसके बाद उनको संभलने का मौका नहीं मिला. देखते ही देखते दोनों तेज बहाव में फंसकर बह गए. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना देकर मौके पर बुलाया. जिसके बाद से एसडीआरएफ के द्वारा गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या का आरोप

एक किशोर का शव किया बरामद: एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि 20 बीघा, बापू ग्राम ऋषिकेश क्षेत्र से प्रत्येक रविवार को कुछ लड़के बैराज के समीप गंगा से जुड़ने वाली छोटी नहर में नहाने के लिए आते हैं. रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे दो किशोर ईशान बिजल्वाण (15) और दीपेश रावत (15) तेज बहाव बह गए. वहीं एसडीआरएफ ने एक किशोर ईशान का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे किशोर की तलाश जारी है. वहीं पुलिस ने दोनों किशोरों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. जिसके बाद परिजन वहां पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  तिरंगे से पहले आरओबी पर फहरा 'खतरे का झंडा' ! सड़क चीरकर निकला जानलेवा सरिया , सीमेंट का कट्टा रखकर निभाई जिम्मेदारी; हर पल हादसे का खतरा
Ad