उत्तराखंड : यहां नदी पार करते समय दो मजदूर पैर फिसलने से नदी में बहे, एक की मौत

खबर शेयर करें -

सोमेश्वर के रनमन में कोसी नदी पार करते समय दो मजदूर पैर फिसलने से नदी में बह गए। दोनों को घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल राजकीय उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे मजदूर को भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप

मिली जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर महेंद्र राम पुत्र देव राम, निवासी ग्राम ओकाली, रनमन और अमर बहादुर पुत्र दल बहादुर निवासी सुरखेत नेपाल रनमन में गौरेश्वर मंदिर के समीप कोसी नदी को पार कर रहे थे। इसी बीच दोनों पैर फिसलने के कारण कोसी नदी में बह गए। उनके चीखने और उन्हें बहते देख लोग नदी की ओर दौड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी

दोनों को घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूर नदी से बाहर निकाला गया। अमर बहादुर नदी किनारे एक झाड़ी में अटक गया था। जबकि महेंद्र राम नदी में बह गया। दोनों को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सोमेश्वर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महेंद्र राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमर बहादुर को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इधर, थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad