उत्तराखंड : यहां पति की मौत के बाद दोस्त बन गया दरिंदा, ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म फिर ऐंठे 20 लाख रुपए

खबर शेयर करें -

देहरादून: सात साल के बच्चे की मां ने पुलिस में तहरीर देकर बताया है कि पति की मौत होने पर उनके दोस्त ने महिला से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल किया। साल 2023 में आरोपित ने धमकी दी कि उसके पास उसकी कुछ अश्लील वीडियो है जिसे वह वायरल कर देगा।

वसंत विहार निवासी विधवा महिला ने एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और लगभग 20 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के पति का निधन 2020 में हो गया था और उसका सात साल का एक बच्चा है। आरोपित व्यक्ति महिला के दिवंगत पति का दोस्त है। वसंत विहार थानाध्यक्ष ने बताया कि वसंत विहार में रहने वाली एक विधवा महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि पहले वह अपने पति के साथ मुंबई में रहती थी लेकिन सितंबर 2020 में हार्ट अटैक से पति की मृत्यु के बाद वह अपने सात साल के बच्चे के साथ देहरादून आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: ड्यूटी पर जाने से पहले नहीं जागे ASI संजय खाती; संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

फ्लैट में बंधक बनाकर किया घिनौना काम

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति के दोस्त विशाल क्षीर सागर ने महिला की मानसिक परेशानियों और अकेलेपन का लाभ उठाया। उसने महिला को सहारा देने का वादा कर उसे अपने जाल में फंसाया। देहरादून आकर आरोपी ने महिला को फ्लैट में बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। बाद में उसने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की। महिला की तहरीर पर वसंत विहार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा का कायाकल्प: पुराने बस अड्डे पर बनेगा भव्य 'शॉपिंग मॉल', मुख्य चौराहे से टोल प्लाजा तक सड़क होगी चौड़ी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: कपाट खुलने के बाद 69 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन; व्यापारिक गतिविधियों में आई तेजी