उत्तराखंड : यहां बीती रात बरसी आसमानी आफत ने 30 बेजुबानों की ले ली जान, 30 बकरियों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: नुराणू के जंगलों में आकाशीय बिजली के चलते 30 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना उस समय घटी जब बकरियां चर रही थीं।

जनपद उत्तरकाशी में तहसील मोरी के सालटा क्षेत्र में दो सितंबर की रात आकाशीय बिजली गिरने से 30 बकरियों की मौत हो गई। स्थानीय निवासी सुभाष रावत ने प्रशासन को सूचित किया कि जब बकरियां नूराजू के जंगल में चर रही थीं तब यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, तहसीलदार मोरी ने जिला अधिकारी को पत्र भेजकर पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर पोस्टमार्टम और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश देने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  8 अगस्त को हल्द्वानी से बजेगा परिवर्तन का बिगुल, कांग्रेस की हुंकार से बदलेगा उत्तराखंड का सियासी मिजाज : संदीप सहगल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: जयपुर बीसा में जंगली जानवर के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, एसटीएच हल्द्वानी रेफर