उत्तराखंड : यहां भाजपा विधायक का दो युवकों से हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दी तहरीर

खबर शेयर करें -

देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत विधायक हॉस्टल में पुरोला के भाजपा विधायक दुर्गेश लाल का दो युवकों से विवाद हो गया और दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हो गए. युवकों ने आरोप लगाया की उनका मोबाइल छीन लिया गया. वहीं विधायक ने बिना सूचना दिए वीडियो बनाने और अभद्रता का आरोप लगाया है. दोनो पक्षों की तहरीर के आधार थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

युवकों ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप: मोरी के बेगल गांव निवासी कुलदीप और अतुल ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत में बताया है कि पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने उन्हें जबरन महेंद्र इंद्रेश अस्पताल से गाड़ी में बैठा कर विधायक हॉस्टल में ले गए. जहां बातचीत करते-करते विधायक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और विधायक पर मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है. दोनों युवकों ने आरोप लगाया है कि उनके क्षेत्र में जल जीवन मिशन में घोटाले के एक मामले को लेकर उन्होंने विधायक से शिकायत की और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था. लेकिन विधायक के इशारे पर ठेकेदार उनको जान से मारने की धमकी दे रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: पति से विवाद के बाद स्टेशन पहुंची महिला से दोस्त ने किया दुष्कर्म, टांडा के जंगल में वारदात को दिया अंजाम

विधायक ने क्या लगाया आरोप: वहीं विधायक दुर्गेश लाल ने भी थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी देकर कहा कि मिलने आए दोनो युवकों का गांव में किसी से आपसी विवाद है और उसे लेकर दोनों युवक मेरे पास आकर विवाद कर रहे थे. दोनों युवक मामले को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रसारित करते हैं और विवाद के लिए मना करने पर दोनों ने अभद्रता की. साथ ही आरोप लगाया है कि दोनों युवक नशेड़ी है और उनसे जान का खतरा बना हुआ है. थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी मोहन सिंह ने बताया है कि विधायक और दोनों युवकों युवकों की तरफ से मिली तहरीर के बाद मामले की जांच की जा रही है. साथ ही दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर मामले जांच की जाएगी.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल पंजाबी महासभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, सुरेंद्र छाबड़ा को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व ,पंजाबी समाज में खुशी की लहर