उत्तराखंड : यहां भूस्खलन में आई मिट्टी और पत्थर के मलबे ने यात्रियों को लिया चपेटे में, एक यात्री की मौत

खबर शेयर करें -

केदारनाथ रोड से यात्रियों के साथ एक दुर्घटना की दुखद खबर है। यहां सोनप्रयाग के पास भूस्खलन होने से एक यात्री की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगते ही आया 3 लाख का बिजली बिल, उपभोक्ता के उड़े होश; तकनीकी खामी सुधारकर जारी किया ₹2600 का बिल

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप भूस्खलन हो गया। भूस्खलन में आई मिट्टी और पत्थर के मलबे ने यात्रियों को चपेटे में ले लिया। केदारघाटी में हुए इस हादसे में मलबे में दबने से एक यात्री की मौत हो गयी जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे में और भी यात्रियों के दबे होने की संभावना लोकल बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी का जन्मदिन मनाने सामान लेकर घर लौट रहे शिक्षा विभाग के कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के पास भूस्खलन होने से श्रद्धालुओं को बचाने रेस्क्यू टीमे मौके पर पंहुच चुकी हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और मौके पर बचाव टीमें अन्य की तलाश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: गर्ल्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा का मामला; घटना के 14 दिन बाद 4 साथी छात्राओं पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
Ad