उत्तराखंड : यहां भूस्खलन में आई मिट्टी और पत्थर के मलबे ने यात्रियों को लिया चपेटे में, एक यात्री की मौत

खबर शेयर करें -

केदारनाथ रोड से यात्रियों के साथ एक दुर्घटना की दुखद खबर है। यहां सोनप्रयाग के पास भूस्खलन होने से एक यात्री की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: अवसाद के चलते व्यक्ति ने दी जान; 10 साल से पत्नी और बच्चों से अलग रहने के कारण था परेशान

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप भूस्खलन हो गया। भूस्खलन में आई मिट्टी और पत्थर के मलबे ने यात्रियों को चपेटे में ले लिया। केदारघाटी में हुए इस हादसे में मलबे में दबने से एक यात्री की मौत हो गयी जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे में और भी यात्रियों के दबे होने की संभावना लोकल बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आंखों में खुशी के छलकते आंसू, जनता बोली— “बाली जी, तुमने तो शहर चमका दिया”

सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के पास भूस्खलन होने से श्रद्धालुओं को बचाने रेस्क्यू टीमे मौके पर पंहुच चुकी हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और मौके पर बचाव टीमें अन्य की तलाश कर रही हैं।