उत्तराखंड : यहां मंदिर जाने के रोपवे में विधायक समेत 60-70 लोग ट्रॉली में फंसे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के सुरकंडा देवी मंदिर का रोपवे रविवार को अचानक चलते हुए रुक गया. इस रोपवे में टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय समेत 60-70 लोग ट्रॉली में फंस गए.

बताया जा रहा है कि टेक्निकल कारण के चलते बीच में रोपवे को अचानक रोका गया है. श्रद्धालु रोपवे की ट्रॉलियों में हवा में लटके हुए है. करीब 60-70 लोग हवा में अटक है. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

ट्रॉली में सफर कर रहे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी. जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और टेक्निकल टीम को मौके पर भेजा. इस बीच काफी देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. कुछ देर फंसे रहने के बाद रोपवे सेवा का संचालन फिर से शुरू हुआ. गौरतलब हो कि बीते एक मई को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा की आधिकारिक रूप से शुरुआत की थी. हालांकि, रोपवे अप्रैल में शुरू हो गई थी.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

बता दें कि सुरकंडा देवी मंदिर के लिए 32 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए रोपवे में 16 डिब्बे लगाए गए हैं. एक डिब्बे में छह लोग सफर कर सकते हैं. 523 मीटर लंबे रोपवे से लोग महज पांच से दस मिनट में मंदिर पहुंच जाएंगे. सुरकंडा देवी मंदिर समुद्र तल से 2,750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.टिहरी के कद्दूखाल क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के दर्शन को रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad