उत्तराखंड : यहां महिला ने पुल पर अपना आधार कार्ड और पहनी हुई ज्वैलरी को रेलिंग पर रख गंगा में छलांग लगा की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सुसाइड का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने गंगा में आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले महिला ने अपना आधार कार्ड और अन्य जरूरी सामान पॉलिथीन में बांधकर घाट की रेलिंग पर टांग दी थी.

मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को गंगा में गिरते हुए देखकर पुलिस को मामले की सूचना की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. साथ ही रेलिंग पर टंगी पॉलिथीन में महिला का आधार मिला है. जिसके आधार पर उसकी पहचान बीना देवी निवासी पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में यूकेडी का संगठनात्मक विस्तार: दीपेन्द्र विधानसभा अध्यक्ष और मनीष बने महामंत्री, 2027 के लिए कसी कमर

पुलिस बीना देवी के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है. पुलिस को पॉलिथीन में से महिला के आधार कार्ड के अलावा दो अंगूठी और कीपैड वाला मोबाइल फोन भी मिला है. हरिद्वार शहर कोतवाली के एसएसआई सतेंद्र बुटोला ने बताया कि आधार कार्ड में महिला का नाम बीना देवी पत्नी बालकृष्ण निवासी नौडी नेदी पौड़ी गढ़वाल लिखा हुआ है. महिला ने इस तरह का कदम क्यों उठाया इसका बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के पीलीकोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस के एक टीम गंगा में महिला का तलाश कर रही है. बता दें कि दो दिन पहले ही हरिद्वार हरकी पैड़ी के पास यूपी के सहारनपुर जिले के दंपति ने सुसाइड कर लिया था. जिसमें पति को लाश तो पुलिस को मिल गई थी, लेकिन महिला का अभीतक कुछ पता नहीं चल पाया था.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: पति से विवाद के बाद स्टेशन पहुंची महिला से दोस्त ने किया दुष्कर्म, टांडा के जंगल में वारदात को दिया अंजाम
Ad