उत्तराखंड : यहां रोडवेज परिसर में स्थित टैक्सी स्टैंड के खोखे में करंट की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

रुड़की में रोडवेज परिसर में टैक्सी स्टैंड के खोखे (छोटी दुकान, गुमटी) में करंट आने से एक महिला और पुरुष की मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची रुड़की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है.

बता दें कि बीती 31 जुलाई की शाम से शुरू हुई बारिश से हाहाकार देखने को मिल रहा है. बारिश की वजह से पहले तो हरिद्वार के भारापुर भौंरी के डेरा गांव में एक मकान का बरामदा भरभराकर गिर गया. जिसमें दो मासूम बच्चों की जान चली गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर DRM वीना सिन्हा के साथ जनसमस्याओं पर वार्ता: रेलवे ओवरब्रिज, टेंपो स्टैंड और वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दों पर हुई चर्चा

इसके बाद देर रात रुड़की रोडवेज परिसर स्थित टैक्सी स्टैंड के खोखे में करंट आ गया. जिससे वहां पर खड़ी एक महिला और एक पुरुष करंट की चपेट में आने से झुलस गए. हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन के सामने बेकाबू कार फड़-खोखे में घुसी: ऑटो व ठेला क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा

वहीं, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी. महिला की पहचान सरोज पत्नी भोला (उम्र 62 वर्ष) निवासी विजय पार्क, देहरादून के रूप में हुई. जबकि, करंट से झुलसे घायल पुरुष को पुलिस गंभीर अवस्था में अस्पताल की ओर लेकर दौड़ पड़े, लेकिन उनसे रास्ते में दम तोड़ दिया.

मृतक की पहचान प्रदीप निवासी ग्राम थिथोला, रुड़की के रूप में हुई है. इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है. सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: पति से विवाद के बाद स्टेशन पहुंची महिला से दोस्त ने किया दुष्कर्म, टांडा के जंगल में वारदात को दिया अंजाम
Ad