उत्तराखंड : यहां विजिलेंस टीम ने सब स्टेशन पर बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

देहरादून: विद्युत विभाग के जेई परवेज आलम और उसके सहयोगी आदित्य नौटियाल को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

उत्तराखंड में अधिकारियों की रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम ने नीति दिन कार्रवाई की। जिसमें पीड़ित की शिकायत पर विद्युत विभाग के जेई परवेज आलम और उसके बिचौलिये आदित्य नौटियाल को हरबर्टपुर सब स्टेशन में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी के आवास और अन्य स्थानों पर चल-अचल संपत्ति की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा बिन्दुखत्ता मण्डल के 16 बूथ अध्यक्षों की घोषणा; जिला और मण्डल नेतृत्व की सहमति से सूची जारी

भ्रष्टाचार के खिलाफ यहाँ करें शिकायत

विजिलेंस के डायरेक्टर वी मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लोक कर्तव्यों के निर्वहन में अनुचित लाभ के लिए रिश्वत मांगी जाती है, या आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई हो, तो सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर संपर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी राशन के नमक का सैंपल लैब में पास, अफवाहों पर लगा विराम; रसायन विज्ञान के शिक्षक ने समझाई विज्ञान की बात
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत