उत्तराखंड : यहां शहर के नामी रेस्टोरेंट के बाथरूम में मोबाइल छुपाकर महिला का वीडियो बनाने का मामला आया सामने

खबर शेयर करें -

देहरादून: आनंदम रेस्टोरेंट में काम करने वाला युवक अपने मोबाइल को लेडीज वॉशरूम में छुपाकर रिकॉर्डिंग के लिए ऑन कर देता था। युवक यह घिनौना काम काफी समय से कर रहा था, लेकिन अब वह पकड़ में आया।

यह घटना 15 अगस्त को चकराता रोड पर बल्लूपुर चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट एक रेस्टोरेंट की है। जैसे ही यह मामला सामने आया वहां मौजूद महिलाओं और कुछ सम्मानित नागरिकों ने कड़ी आपत्ति जताई और हंगामा खड़ा कर दिया। विवाद बढ़ने पर रेस्टोरेंट का मालिक भी तुरंत मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: जीएसटी के 9 वर्ष पूरे होने और सीए दिवस पर टैक्स बार ने दी बधाई, देश की आर्थिक उन्नति में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान को सराहा

मोबाइल बाथरूम में छुपकर ऑन कर देता था रिकॉर्डिंग

हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने वॉशरूम से एक मोबाइल फोन बरामद किया और इसके आधार पर रेस्टोरेंट कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह मोबाइल चकराता रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक नामी आनंदम रेस्टोरेंट के वॉशरूम से मिला। इसके साथ ही पुलिस ने वॉशरूम में छिपाया गया मोबाइल कैमरा और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग फुटेज भी जब्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुखद घटना: हल्दूचौड़ में मानसिक रूप से अस्वस्थ इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

आरोपी यह घिनौना काम कई बार कर चुका है

पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी विनोद झारखंड का निवासी है, वह पिछले एक साल से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था और यह गन्दा काम पहले भी कर चुका था। रेस्टोरेंट के मालिक आनंद गुप्ता ने बताया कि पुलिस को पूरी जानकारी दे दी गई है। यह सफाई कर्मचारी एक सिक्योरिटी एजेंसी से नियुक्त था और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में बड़ा हादसा: मॉकड्रिल देखने आ रहा युवक कोसी नदी के तेज बहाव में बहा, SDRF ने निकाला शव, क्षेत्र में हड़कंप
Ad