उत्तराखंड : यहां हाथी ने सात वर्षीय बच्ची को कुचल दिया, जिससे बच्ची की मौत… परिजनों में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

देहरादून: थाना रायपुर क्षेत्र के बालावाला के जंगल में खेलने गई सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. बहरहाल परिवार को शव सुपुर्द कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर CM धामी से मांगी मदद: बोले— 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, दिल्ली से वापस उत्तराखंड में बसना चाहता हूं

 

सात वर्षीय बच्ची को हाथी ने उतारा मौत के घाट: मिली जानकारी के अनुसार बालावाला के पास बांसवाड़ा जंगल के किनारे किराए पर रहने वाले लोचन ऋषि देव (निवासी बस्ती जिला सहरसा बिहार) मजदूरी का काम करता है. आज उसकी सात वर्षीय बेटी परिवार के ही अन्य बच्चों के साथ दोपहर में जंगल गई थी, तभी जंगल में हाथी ने बच्ची को कुचल कर मार डाला. हमला करने के बाद हाथी जंगल से बाहर निकल गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के पीलीकोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव: थाना रायपुर प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि एक बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला है. सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि बच्ची की उम्र 7 साल है.