उत्तराखंड : यहां 9 साल की बच्ची का नदी में पैर फिसलने से डूबने के बाद हुई मौत
विकासनगर: सेलाकुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत 9 साल की एक बच्ची नदी में पैर फिसलने डूब गई. स्थानीय लोगों ने बच्ची को 108 के माध्यम से अस्पताल पंहुचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया है.
थाना सेलाकुई पर 108 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की खैरी गेट के डीबीएस स्कूल के पास एक बच्ची की डूबने की सूचना है. थाना सेलाकुई पुलिस सूचना पर तत्काल मौके पर पंहुची. इस दौरान स्थानीय लोगों ने बच्ची को नदी से बाहर निकाल लिया.बच्ची को 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया. उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बच्ची के माता पिता फैक्ट्री में कार्य करते है.घर पर किसी के ना होने के कारण बच्ची घर के पास ही नदी में नहाने चली गई थी. तभी पैर फिसलने के कारण वह नदी में डूब गई .
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

