उत्तराखंड : युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी और उसकी मां को बताया जिम्मेदार

खबर शेयर करें -

खटीमा: चार दिन पूर्व रेल के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली युवती का आत्महत्या करने से पहले का वीडियो सामने आया है. वीडियो सामने आने पर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या करने वाली युवती के प्रेमी और उसकी मां पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा किया है.

बता दें कि 8 जनवरी को खटीमा में प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी. वहीं, युवती का आत्महत्या से पहले का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवती अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार खटीमा वॉर्ड नंबर 13 निवासी युवक अमन शर्मा और उसकी मां ममता शर्मा को बताया है. युवती ने आरोप लगाया था कि उसके प्रेमी से शादी से इनकार कर दिया. जिसकी वजह से वह आत्महत्या कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व; भद्रा रहित उदया तिथि में राखी बांधना रहेगा बेहद शुभ

मृतका के परिजनों ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ खटीमा कोतवाली में तहरीर दी. जिसके आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर आईपीसी की धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया है. एसएसआई खटीमा कोतवाली अशोक कुमार ने बताया कि 8 जनवरी को युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की थी. जिसका आत्महत्या करने से पहले का एक वीडियो परिजनों ने पुलिस को सौंपा है. वहीं, मामले में मृतका के परिजनों ने आरोपी अमन शर्मा और उनकी माता ममता शर्मा के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. जिसके आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता