उत्तराखंड : युवती के अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, लड़की की मामी पर आरोपी पक्ष का साथ देने का आरोप

खबर शेयर करें -

टनकपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला और दो युवक एक लड़की का अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं. आरोपियों से तंग आकर पीड़ित युवती के परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं इस पूरे मामले में पीड़ित पक्ष ने लड़के के मामी पर आरोपियों का साथ देने का आरोप जड़ा है.

यह भी पढ़ें 👉  चार साल बाद फूटने लगा जनता का गुस्सा !;पहले सड़क पर महिला ने उठाई थी आवाज, अब शिलापट्ट पर बल्ब फोड़ युवक ने विधायक पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी: पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा है कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री को मामी घुमाने के बहाने अपने घर रुद्रपुर बुलाया.आरोप लगाया कि आरोपी मामी ने उसकी पुत्री को बरेली के दो लड़कों से मिलवाया.इनमें एक युवक ने उसकी बेटी को टनकपुर में एक जगह पर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो वीडियो बना लिए.

यह भी पढ़ें 👉  मां, भाई और गर्भवती भाभी के कातिल की फांसी की सजा पर सुनवाई टली, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट

पीड़ित पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप: जिस पर उसकी पुत्री ने आपत्ति जताई, लेकिन आरोपी ने धमकी देकर फोटो वीडियो बना लिया. इस पूरे घटनाक्रम में पीड़िता की मामी ने भी उनका साथ निभाया. अब बेटी की मामी और दो युवक उसको ब्लैकमेल कर किसी को बताने पर वीडियो फोटो वायरल करने व गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. टनकपुर कोतवाली प्रभारी योगेश उपाध्याय ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जांच महिला सब इंस्पेक्टर को दी गई है. आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में विधायक त्रिलोक चीमा की एंट्री ! सीएम धामी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
Ad