उत्तराखंड राज्य के अनेक स्थानों में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने की आशंका, येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रदेश में मौसम बदलता रहता है. मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड राज्य के अनेक स्थानों में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई है. वहीं 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अंदेशा जताया गया है. जिससे आज प्रदेशवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड में भी इजाफा होगा. मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है. जिससे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

मौसम विभाग केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज देहरादून में बादल छाये रहेंगे. इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. वहीं, देहरादून में आज अधिकतम तापमान 16°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहने के आसार हैं. मसूरी में आज अधिकतम तापमान 4°C और न्यूनतम तापमान -1°C रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें