उत्तराखंड : लकड़ी के पुल को पार करते समय मां, बेटे नदी में बहे

खबर शेयर करें -

थराली: विकासखंड देवाल के अंतर्गत चमोली के अंतिम गांव हरमल के पास पिंडर नदी पर एक हादसा हो गया. यहां लकड़ी के पुल को पार करते समय मां, बेटे नदी में बह गये. नदी में बहने वालों की पहचान देवाल ब्लाक के रामपुर गांव की रहने वाली हेमा देवी के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार देवाल ब्लॉक मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर देवाल के हरमल गांव के पास ग्रामीणों के द्वारा पिंडर नदी को आर-पार करने के लिए लकड़ी का पुल बनाया गया था. नदी पार करते समय देवाल ब्लाक के रामपुर गांव निवासी हेमा देवी 35 पत्नी प्रताप राम एवं प्रवीन कुमार 15 पुत्र प्रताप राम संतुलन खो कर पिंडर नदी में जा गिरे एवं नदी के तेज बहाव में बह गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई

नलधूरा के राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी ने बताया की तहसील एवं जिला प्रशासन को सूचना भेज दी गई है. रात अधिक होने,सुयालकोट में सड़क ठीक नहीं होने एवं सड़क से करीब 8 किमी से अधिक दूरी पर घटनास्थल होने के कारण सुबह टीमें घटनास्थल के लिए रवाना होंगी. बताया जा रहा है कि महिला का मायका बागेश्वर जिले के किलपारा गांव में हैं. वे पिछले दिनों अपने मायके रामपुर अपने बेटे को लेकर पूजा के लिए मायके गई थी. वापसी में यह दर्दनाक हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि 2013 की आपदा में हरमल में बना झूला पुल पिंडर नदी की भेंट चढ़ गया था. तब से आज तक पुल का निर्माण कार्य शुरू नही हों सका है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी