उत्तराखंड : लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए जाने से इस जिले में बनी दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। जी हां  उत्तरकाशी जिले से खबर आ रही है कि यहां सुबह 11.27 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मेग्नीट्यूड मापी गई। राहत की बात ये है कि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केन्द्र 92 किलोमीटर दूर था। वहीं हिमाचल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

हिमाचल के किन्नौर जिले में 11.27 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये ही झटके उत्तरकाशी में भी महसूस किए गए। फिलहाल कहीं से भी भूकंप के कारण कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। आपको बता दें कि कल भी तड़के उत्तरकाशी में भूकंप आया था। आपको बता दें कि उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। हिमालय रीजन में इंडियन प्लेट गति कर रही है। जब दो प्लेटें आपस में टकराती हैं या फिर प्लेटों के बीच घर्षण होता है तो उससे उस क्षेत्र में तनाव पैदा है। जिस वजह से भूकंप आता है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये प्लेट 40 से 50 मिलीमीटर सालाना गति कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें