उत्तराखंड : लाखों का माल लेकर गायब हुआ फ्लिपकार्ट का डिलीवरी ब्वॉय

खबर शेयर करें -

राजधानी देहरादून में नेहरू कॉलोनी में फ्लिपकार्ट कंपनी का एक डिलीवरी ब्वॉय 35 पैकेट डिलीवरी के लेकर गायब हो गया है।

जी हां, बता दें कि डिलीवरी बॉय के पास 3 लाख 70 हज़ार का सामान था जिसको लेकर वह नौ दो ग्यारह हो गया है। नेहरू कॉलोनी थाना अध्यक्ष योगेंद्र बहुगुणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जानकारी आशीष पांडेय ने दी।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा

आशीष ने बताया कि फ्लिपकार्ट की डिलीवरी से जुड़ा इंस्टाकोट सर्विस का कार्यालय अजबपुर में है और यहीं पर एक डिलीवरी बॉय 3.70 लाख का सामान लेकर भाग गया। ना ही उसने वह सामान डिलीवर किया और ना ही वापस लेकर लौटा। बताया जा रहा है कि वह कार्यालय से अपनी बाइक पर सामान लेकर गया और उसके बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी