उत्तराखंड : विधानसभा के बाहर धरना पर बैठे बर्खास्त कर्मचारियों को पुलिस ने जबरन हटाया, पुलिस से हुई झड़प

खबर शेयर करें -

देहरादून में विधानसभा के बाहर धरना देने वाले बर्खास्त कर्मचारियों को पुलिस ने बुधवार को जबरन हटा दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।

पुलिस ने दो महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आंदोलित कर्मचारियों का आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रही हैं। जब सब नियुक्तियां अवैध हैं तो कार्रवई कुछ कर्मियों पर ही क्यों की गई?

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी

कर्मचारी बोले- उनकी बात नहीं सुनी जा रही
बर्खास्त कर्मचारियों की मानें तो उन्हें ना पूर्व में अपनी बात रखने का मौका दिया गया था और ना ही अब उनकी बात सुनी जा रही है। ऐसे में उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का हक भी प्रशासन की तरफ से नहीं दिया जा रहा है और ऐसे में मजबूरन आने वाले दिनों में उनके द्वारा और उग्र आंदोलन यहां पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा

पुलिस मंगलवार को भी दो बार कर्मचारियों को धरनास्थल से उठाने पहुंची थी, लेकिन विरोध के चलते वह ऐसा नहीं कर सकी। पुलिस ने चेतावनी दी थी कि बुधवार को धरने पर बैठने नहीं दिया जाएगा। इस पर स्थानीय प्रशासन के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad