उत्तराखंड : विधायक के गनर का टोल प्लाजा पर फोड़ा सिर, टोल कर्मी हिरासत में

खबर शेयर करें -

गंगा में विसर्जन करने के लिए अस्थियां लेकर आ रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार के गनर और उनके साथियों के साथ टोल कर्मियों ने जमकर मारपीट की। मारपीट में गनर को काफी चोटें आयीं हैं।

इसमें उनका सिर फट गया है। इस मामले में पुलिस ने टोल प्लाजा के चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बताते हैं कि बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर खानपुर विधायक उमेश कुमार के गनर अपने परिचित की अस्थिंयां लेकर हरिद्वार आ रहे थे। टोल प्लाजा पर गनर ने उत्तराखण्ड पुलिस का सिपाही होने का हवाला देते हुए बैरियर खोलने के लिए कहा। किन्तु बैरियर पर तैनात कर्मी ने बैरियर नहीं खोला और गनर के साथ अभ्रदता करने लगा। कहासुनी होता देख टोल प्लाजा के अन्य कर्मी भी वहां इकट्ठा हो गए। सभी उन पर टूट पड़े और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गनर गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की यह घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की अस्थियां लेकर हरिद्वार आ रहे थे, वह भीम आर्मी का कार्यकर्ता था। इस मामले में पुलिस ने टोल प्लाजा के चार कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल