उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 4 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022  के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया हैं। अब अभ्यर्थी टीईटी 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com के जरिए4 अग स्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस संबंध में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2022 थी, जिसे 4 अगस्त 2022 शाम 5 बजे तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2022 से जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

वहीं अभ्यर्थी 5 अगस्त 2022 रात 12 बजे से पहले तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। टीईटी 2022 परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को एक पेपर की परीक्षा के लिए 600 रुपए और दोनों पेपर की परीक्षा के लिए 1000 रूपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी को एक पेपर की परीक्षा के लिए 300 रूपए और दोनों पेपर की परीक्षा के लिए 500 रूपए आवेदन फीस जमा करनी है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

पूर्व में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा सितंबर 2022 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। अभी परीक्षा शेड्यूल नहीं जारी किया गया हैं। परीक्षा कार्यक्रम और एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

How to Apply UTET 2022: ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए UTET-2022 Applicant Login पर जाएं।
3.मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
4.आवेदन आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
5.आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट निकाल लें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad