उत्तराखंड : सड़क किनारे झाड़ियों में नवजात की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी

खबर शेयर करें -

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां देहरादून मसूरी रोड पर नवजात की सिर कटी लाश मिली है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि उन्होंने सड़क किनारे झाड़ियों में सिर कटे नवजात की लाश पड़े होने की सूचना मिली थी. जानकारी मिलते ही कोतवाल दिगपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की. इसके बाद पुलिस ने पंचनाम भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

पुलिस ने बताया कि ये लाश किसने यहा फेंकी है, इसका पता लगाने के लिए इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देर रात को किसी ने नवजात के अर्ध कटे शव को सड़क किनारे फेंका है. आसपास के हॉस्पिटलों से भी बच्चे के बारे में जानकारी ली जा रही है. शायद उसी से नवजात के बारे में कुछ पता चल जाए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad