उत्तराखंड : समलैंगिक संबंध और शादी का दबाव बना हत्या का कारण, अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी, कर दिया मर्डर

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: टिहरी जिले के तपोवन क्षेत्र से करीब 24 दिन पहले लापता हुए 17 साल के किशोर के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. किशोर की उसी के साथी ने हत्या कर लाश को जंगल में छुपा दिया था. लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक किशोर के साथी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या की वजह समलैंगिक संबंध और शादी का दबाव बताया है.

सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग: पुलिस ने मुताबिक कि बीती दस अक्टूबर को मुनिकीरेती थाने में महिला ने तहरीर दी थी. महिला ने पुलिस को बताया कि उसका 17 साल का बेटा बीते आठ अक्टूबर से लापता है. थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि लापता किशोर की तलाश में पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया. पुलिस ने किशोर की तलाश में क्षेत्र में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो कई एक अहम जानकारी हाथ लगी.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: स्नोव्यू में खाई में गिरने से वन कर्मी की दर्दनाक मौत; मौत की वजह को लेकर जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के दावों में उलझा मामला

मोबाइल नंबर से निकली आरोपी की डिटेल: पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में लापता किशोर के साथ आठ अक्टूबर को जानकी सेतु शमशान घाट के पास एक युवक दिखाई दिया. इसके बाद पुलिस ने लापता किशोर के मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली तो सामने आया कि वो लगातार 25 साल के एक युवक के संपर्क में था. इसी आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी.

पुलिस को पता चला कि युवक जिस नंबर से बात कर रहा था, उनमें ढालवाला का एड्रेस (पता) दिया हुआ है. पुलिस उस पते पर पहुंची तो पता चला कि वो व्यक्ति दो साल पहले यहां रहता था. वर्तमान में उसकी लोकेशन डोईवाला में एक कॉलेज में मिली. कॉलेज में ही युवक पैंट्री का काम करता है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: नशे की हालत में पुलिस से उलझे भाजपा पार्षद; तीनपानी डाम के पास काटा हंगामा, पुलिस ने बुलेट सीज कर काटा चालान

युवक पर शादी का दबाव बना रहा था किशोर:

पुलिस की टीम ने आरोपी युवक के घर का पता निकला और उसे हिरासत में ले लिया. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि किशोर और उसकी मुलाकात एक ग्रे एप पर हुई थी. आरोपी का कहना है कि किशोर उस पर शादी का दबाव बना रहा था. किशोर के पास आरोपी युवक की कुछ अश्लील वीडियो भी थी, जिसे वो उसके परिवार को दिखाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा था. इसीलिए उनसे किशोर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.

यह भी पढ़ें 👉  गूलरभोज में जनजातीय जमीन कांड: कानूनगो पर गिरी गाज, विधायक पुत्र अतुल पांडेय को नोटिस—28 लाख के खेल की जांच तेज

प्लान के मुताबिक आरोपी ने किशोर को उसने श्मशान घाट जानकी पुल पर बुलाया था. उसके बाद अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह में कपड़ा बांधा और नीलकंठ रोड 84 कुटिया के पास जंगल में ले गया. वहां उसके साथ पहले शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद मौका देखकर उसने किशोर के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को वही जंगल में छोड़ दिया. पुलिस ने पूछताछ के आधार पर एक टीम को मौके पर भेजकर जंगल से किशोर का शव बरामद किया.