उत्तराखंड सरकार ने स्कूलों के समय में किया बदलाव, कल से यह रहेगा नया टाइम टेबल

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों का समय बदलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. अब सुबह 09:30 से सरकारी स्कूल खोले जाएंगे. प्राथमिक और माध्यमिक निदेशकों के स्तर पर इस संदर्भ में आदेश जारी किए गए हैं.

मौसम में बदलाव के साथ ही सरकारी स्कूलों का समय भी बदलने के आदेश कर दिए गए हैं. इस दिशा में प्राथमिक और माध्यमिक निदेशक के स्तर पर आदेश जारी किए गए हैं. नए आदेशों के क्रम में अब स्कूलों को कुछ देरी से खोला जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

निदेशालय स्तर पर स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9:30 से दिन में 3:30 तक रखा गया. इसके लिए प्राथमिक की शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल और माध्यमिक शिक्षा निदेशक आर के कुंवर ने आदेश जारी किए हैं. सरकारी स्कूलों में यह व्यवस्था 1 अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 तक लागू रहेगी. यानी आगामी करीब 6 महीनों तक सरकारी स्कूलों में बच्चों का टाइम टेबल इसी हिसाब से रखा जाएगा. फिलहाल, स्कूलों का समय करीब 8:30 चल रहा था, जिसे अब सर्दियां आने के साथ बदला गया है.

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट