उत्तराखंड: सुपारी लेने वाले किलर ने सुपारी देने वाले की ही जूते के फीते से गला घोटकर की हत्या, कांट्रैक्ट किलर ने कर दिया डबल क्रॉस

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर हुई हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, सुपारी लेने वाले किलर ने सुपारी देने वाले की ही जूते के फीते से गला घोटकर हत्या कर दी।

जब पुलिस को घटना की सूचना मिली, तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, और मामले की जांच शुरू कर दी गई। इसके बाद पूरी वारदात का खुलासा हुआ।

कांट्रैक्ट किलर ने कर दिया डबल क्रॉस

यह भी पढ़ें 👉  छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाने वाले खेल शिक्षक पर गिरी गाज, निलंबित; बीईओ भी रुद्रपुर कार्यालय संबद्ध

बता दें कि जिस 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई, उसने ही अपने बिजनेस पार्टनर को खत्म करने के लिए एक कांट्रैक्ट किलर को हायर किया था। पूरे मामले की तहकीकात हुई तो सामने आया कि सुपारी किलर ने रियल एस्टेट एजेंट को डबल क्रॉस कर दिया। जिसको मारने की सुपारी ली थी, उसी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया।

90 करोड़ की संपत्ति, कमीशन और विवाद

यह भी पढ़ें 👉  भू-कारोबारियों की भूख ने निगली काशीपुर की हरियाली, कभी ‘मिनी पंजाब’ से थी पहचान, अब कंक्रीट के जंगल में तब्दील शहर

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला प्रॉपर्टी डीलर और उसके पार्टनर के बीच 90 करोड़ की संपत्ति से जुड़ा हुआ था। जिसको लेकर विवाद बढ़ा और हत्या तक पहुंच गया। प्रॉपर्टी डीलर ने अपने पार्टनर की हत्या के लिए एक कांट्रैक्ट किलर हायर किया और सुपारी दी। लेकिन सुपारी लेने वाले किलर ने लालच में आकर प्रॉपर्टी डीलर के पार्टनर से ही सौदा कर लिया और उल्टा प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी।

आत्मसमर्पण की योजना बना रहा था किलर!

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर बस दुर्घटना: निर्माणाधीन पुल के डिवाइडर से टकराई पर्यटकों की बस, 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने हत्यारे को हरियाणा के सोनीपत की एक अदालत के पास से गिरफ्तार किया, वह आत्मसमर्पण करने की तैयारी में था। वहीं, उसके साथी को देहरादून से भागने की कोशिश करते हुए आशारोड़ी चेक-पोस्ट के पास से पुलिस ने दबोच लिया।