उत्तराखंड : सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक और फॉलोवर बढ़ाने के लिए हथियारों से साथ फोटो – वीडियो बनाकर पोस्ट करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक और सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए यदि आप भी हथियारों से साथ फोटो या वीडियो बनाकर डालते हैं तो सावधान हो जाए. क्योंकि ऐसा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है. हरिद्वार और नैतीताल जिले के रामनगर में सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करना कुछ लोगों को भारी पड़ा गया. पुलिस ने दोनों ही मामलों में कार्रवाई की है.

हरिद्वार में टिकटॉक स्टार गिरफ्तार: हरिद्वार के कनखल थाना पुलिस ने टिकटॉक स्टार हर्षदीप पुत्र राजकुमार मलिक निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक हर्षदीप पर आरोप है कि उसने तमंचा लेकर एक गाने पर अपना वीडियो बनाया था, जिसे बाद में हर्षदीप ने सोशल मीडिया पर अपडोल कर दिया था, जो पिछले तीनों से काफी वायरल हो रहा है. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की. जांच के बाद पुलिस ने हर्षदीप को गिरफ्तार कर लिया. हर्षदीप के पास से पुलिस को देसी तमंचा भी बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा

रामनगर में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज: ऐसे ही एक मामला नैनीताल जिले के रामनगर से सामने आया है. यहां दो युवक ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की और फिर तमंचे से हवाई फायर कर उसकी वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया वायरल कर दिया. वायरल वीडियो का संज्ञान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे भी बरामद किए हैं. मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के पास से दो 315 बोर के तमंचे बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप