उत्तराखंड : स्थानीय ठेकेदारों के लिए अच्छी खबर, अब पांच लाख तक के ठेकों के कार्य उन्हें ही दिए जायेंगे, वित्त विभाग ने जारी किया नया आदेश

खबर शेयर करें -

देहरादून: विभागीय अधिशासी अभियंता को अब पांच लाख रुपये तक के कार्यों के लिए स्थानीय ठेकेदार के माध्यम से वर्क ऑर्डर जारी करने का अधिकार मिल गया है।

उत्तराखंड सरकार ने पांच लाख रुपये तक के सरकारी ठेकों को स्थानीय ठेकेदारों को देने का निर्णय लिया है। सचिव वित्त दिलीप जावलकर द्वारा जारी आदेश के तहत इस पहल के लिए उत्तराखंड वित्तीय हस्त पुस्तिका में संशोधन किया गया है। विभागीय अधिशासी अभियंताओं को अब स्थानीय ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर जारी करने का अधिकार प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए धामी सरकार ला रही ‘भैणी-भुली योजना’; पात्र महिलाओं को मिलेगी 10 हजार रुपये की शुरुआती प्रोत्साहन राशि, कैबिनेट मंत्री के ‘गेम चेंजर’ वाले बयान पर गरमाई सियासत

हाल ही में आई आपदा के राहत कार्य तत्काल होंगे शुरू

अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिवों और सचिवों को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि राज्य में हाल ही में अतिवृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि हुई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए तात्कालिक राहत कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। स्थानीय रोजगार सृजन और पलायन को रोकने के उद्देश्य से, शासन ने वित्तीय नियमों और उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली में उपयुक्त प्रावधान किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कारोबारी रिश्ते में भरोसे का कत्ल! पार्टनर पर 8 करोड़ की धोखाधड़ी, 1.700 किलो सोना हड़पने और AI वीडियो से बदनाम करने की धमकी देने के आरोप
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशी की तर्ज पर 21 हजार से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाई धर्मनगरी; हरकी पैड़ी पर विशेष गंगा आरती, लेजर शो और हरित आतिशबाजी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, आज कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब