उत्तराखंड : स्पा सेंटर पर नकली पुलिसवाला बन मारा छापा, लड़की को गिरफ्तार कर ले गया जंगल

खबर शेयर करें -

दून के स्पा सेंटर में काम करने वाली थेरेपिस्ट को एक व्यक्ति खुद को पुलिसवाला बताकर जंगल ले गया। वसंत विहार एसओ होशियार सिंह पंवार के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर में बताया कि वह जीएमएस रोड स्थित स्पा सेंटर में बतौर थैरेपिस्ट काम करती है।

20 अगस्त की शाम करीब आठ बजे एक व्यक्ति आया। उसने रौब-गालिब करते हुए कहा कि वह पुलिसवाला है और छापा मारने आया है। जबरन बैठाया स्कूटर पर खुद को पुलिस वाला बता कर उसने सभी कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए। महिला कर्मचारियों को नीचे चलने को कहा। दो कर्मचारियों को स्पा सेंटर में ताला लगाकर बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

आरोपी ने पीड़िता को स्कूटर पर जबरन बिठा लिया। लेकिन, चौकी की बजाय जंगल ले गया। शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश भी की पीड़िता के छोड़ने की गुहार लगाने पर एक लाख रुपये मांगे। वह युवती से 8,500 रुपये लेकर चकराता रोड पर सुनसान जगह ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। विरोध करने पर युवती को वहां छोड़कर फरार हो गया। नकली पुलिस बनने से पहले स्पा सेंटर में ही करता था काम युवती ने स्पा सेंटर मालिक को यह बात बताई तो पता चला कि आरोपी हरीश पहले स्पा का काम कर चुका है। एसओ ने बताया कि हरीश गिरि पुत्र भूदेव गिरि निवासी ठाकुरपुर श्यामपुर प्रेमनगर को उसके कमरे से पकड़ लिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान