उत्तराखंड : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत, परिचालक भी बुरी तरह झुलसा

खबर शेयर करें -

रुड़की : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि परिचालक बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डंपर जलकर पूरी तरह खराब हो गया। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे भगवानपुर लालवाला निवासी डंपर चालक गयूर और परिचालक तालिब निवासी मानुबास माधोपुर के पास डंपर से मिट्टी लेकर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं को डबल ट्रैक का तोहफा: तीन रेलखंडों पर सर्वे मंजूर, अब दौड़ेगी विकास की डबल इंजन वाली ट्रेन

इस दौरान गयूर ने मिट्टी उतारने के लिए हाइड्रोलिक उठाई तो डंपर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आ गया। जिससे डंपर में आग लग गई और गयूर की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि परिचालक तालिब गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालिब को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश पनेरू का 'शुद्धि' अभियान: 2027 चुनाव से पहले घर-घर बांटेंगे गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा; शराब के बहिष्कार की अपील
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेलगाम डंपर ने सिपाही को रौंदा; शरीर से अलग हुआ हाथ, सिर में गंभीर चोट, SSP खुद ऑपरेशन थिएटर पहुँचे