उत्तराखंड : 2 छात्र गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, छात्रसंघ चुनाव प्रचार को लेकर हुई मारपीट

खबर शेयर करें -

खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव की घोषणा फिलहाल नहीं हुई है। बावजूद इसके कॉलेज में चुनाव प्रचार जोड़ पकड़ता जा रहा है। जिसको लेकर आज कॉलेज में दो गुट आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को सामान्य बनाया। दोनों ही गुट विद्यार्थी परिषद के बताए जा रहे हैं।

दशहरे के अवकाश के बाद बुधवार को महाविद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू हुआ। इधर छात्रसंघ चुनाव इसी माह के अंतिम सप्ताह में होने हैं। अलबत्ता विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन चुनाव प्रचार जोरों पर है। बताया जाता है कि महाविद्यालय परिसर में एक संभावित प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा दूसरे पक्ष की छात्राओं को चेस्ट कार्ड दिया जा रहा था और छात्र द्वारा चेस्ट काट लेने से मना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के अक्षत गोपाल ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में किया प्रदेश टॉप; शिक्षा मंत्री ने फोन पर दी बधाई, बी.टेक करने का है सपना

इसके बाद छात्र के साथ अभद्रता करने के आरोपी को लेकर दो गुट आपस में भीड़ गए जिस पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिनका भविष्य विनोद जोशी पुलिस बल के साथ कॉलेज में पहुंचे और स्थिति को सामान्य बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: रामनगर के अक्षत गोपाल और बागेश्वर की गीतिका पंत बने प्रदेश टॉपर; बेटियों ने फिर मारी बाजी

यह भी बताया गया है कि इसमें कुछ बाहरी तत्व भी कॉलेज परिसर में शामिल थे जिसे पुलिस ने ऐसे लोगों को कॉलेज परिसर से बाहर किया और चेतावनी दी कि दोबारा कॉलेज परिसर में देखें जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कालेज में ड्रेस कोड लागू किया गया है जबकि इससे पहले ड्रेस कोड को लेकर भी विवाद हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव; अब सुबह 6:45 पर खुलेंगे विद्यालय, एक घंटा पहले होगी छुट्टी