उत्तराखंड : 3 दिनों से लापता देवर भाभी का शव जंगल मैं पेड़ से लटकता मिलने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में बीते दिनों कई ऐसे मामले सामने आए है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया हो। एक बार फिर ऐसी ही वारदात सामने आई है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

राज्य में देवर-भाभी का शव संदिग्थ परिस्थितियों में जंगल में मिला है। दोनों का शव जंगल में पेड़ से लटकता हुआ मिला। इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पुहंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

मृतकों के परिजनों को नहीं मिली कोई सूचना
जानकारी के अनुसार राज्य के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र के प्राणमति गांव से लापता देवर-भाभी के शव तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को जंगल में पेड़ पर लटके मिले। छब्बीस वर्षीय ममता और 27 वर्षीय कुंवर चार जुलाई से लापता थे और काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय राजस्व पुलिस को दी थी। लेकिन दोनों के शव गांव के समीप जंगल में पेड़ पर लटके दिखे। इसकी सूचना पर ग्रामीणों ने गुरुवार तड़के राजस्व पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

जंगल में लकड़ियां एकत्रित करने गई थी महिलाएं
प्रदेश के नंदानगर तहसील के नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि बुधवार को जंगल में लकड़ियां एकत्रित करने गई महिलाओं ने फंदे पर लटके शवों को देखा और उसकी सूचना अधिकारियों को दी। घटना के कारणों का पता नहीं चला है और राजस्व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। यह राज्य का कोई पहला मामला नहीं है, जहां ऐसी वारदात सामने आई हो। इससे पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में शवों को पुलिस ने बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad