उत्तराखंड : 3 हजार रुपये की लेनदेन विवाद में दो युवकों ने अपने ही दोस्त की गला दबाकर की हत्या

खबर शेयर करें -

देहरादून: पटेल नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने लापता युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने मात्र 3000 रुपये के लिए अपने ही एक दोस्त का गला दबाकर हत्या कर दी और जंगल में उसके शव को दफना दिया. एसएसपी दलीप सिंह कुमार ने मामले का खुलासा किया.

14 जुलाई को राजपाल कश्यप निवासी कारबारी ने शिकायत दर्ज कराई थी 9 जुलाई को उसका चचेरा भाई पवन कश्यप घर से कुछ देर में वापस आने को कह कर गया, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं आया. सूचना पर तत्काल पवन कश्यप की कोतवाली पटेल नगर पर गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत किया गया. पवन की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने आने जाने वाले मार्गों में लगे 13 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में पवन दो लोगों के साथ जाता दिखाई दिया. जिसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंकित और विक्रम सिंह की पहचान की और दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

एसएसपी ने बताया कि 14 जुलाई को पटेल नगर कोतवाली में पवन कश्यप की गुमशुदगी की शिकायत दी गई थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि गुमशुदा पवन के ही दो दोस्त अंकित और विक्रम ने उसे मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद इन दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ₹3000 रुपये की लेनदेन विवाद में उन्होंने पवन की हत्या की थी.

आरोपियों ने बताया कि पवन को दोनों पहले कारबारी गांव के जंगल के पास ले गए और शराब पिलाई. उसके बाद शराब के नशे में इन लोगों की आपस में कहासुनी शुरू हो गई. जिसके बाद दोनों दोस्तों ने मिलकर पवन का गला घोट दिया और शव को जंगल में ही दफना दिया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

आरोपियों की निशानदेही पर पवन के शव को कारबारी जंगल के गड्ढे के अंदर से बरामद किया. घटनास्थल के पास से आरोपियों ने जिस लकड़ी से मिट्टी में गड्ढा खोदकर मृतक को दबाया गया था, वह लकड़ी भी बरामद की गई.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad