उत्तराखंड : 50 फीसदी छूट पर बाइक, स्कूटी, कार खरीद सकती है इन चार जिले की महिलाएं…जानिए क्या हे ’महिला सारथी योजना’

खबर शेयर करें -

महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सरकार 50 फीसदी सब्सिडी पर बाइक, स्कूटी, ऑटो और कार प्रदान करेगी। योजना का पहला चरण देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में लागू किया जाएगा।

उत्तराखंड सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और युवतियों के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 50 फीसदी सब्सिडी पर बाइक, स्कूटी, ऑटो और कार प्रदान करेगी। बाकी 50 फीसदी राशि के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ‘महिला सारथी योजना’ के पहले चरण की शुरुआत देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों से की जाएगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य के अनुसार इस योजना को निर्भया फंड से वित्त पोषित किया जाएगा और परिवहन विभाग मुफ्त वाहन चलाने का प्रशिक्षण और लाइसेंस प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम के दर्जे की मांग पर भड़का जनाक्रोश: 6 हजार से अधिक ग्रामीणों ने किया जेड सेक्टर में प्रदर्शन, दोपहर में निकलेगी महारैली

पहले चरण में 4 जिले की 200 महिलाएं होंगी लाभान्वित

महिला सारथी योजना के पहले चरण में चार जिलों में 200 महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के संबंध में विभाग की अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं, और दो जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भी इस पर चर्चा की गई थी। पहले चरण के सफल कार्यान्वयन के बाद, योजना को अन्य जिलों में भी विस्तार दिया जाएगा। राज्य नोडल अधिकारी आरती बलोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन 2025 के अंतर्गत विभाग ने इस नवाचारी योजना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। केंद्र सरकार के निर्भया फंड से इस योजना को वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह योजना महिला और किशोरियों को सुरक्षा का अहसास कराने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  घाट-पिथौरागढ़ एनएच पर मुन्ना बैंड के पास भारी भूस्खलन: 20 घंटे से बंद 'लाइफलाइन', एडीएम ने लिया जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  2016 के UKSSSC भर्ती घोटाले में पूर्व सीएम हरीश रावत से ईडी की 6 घंटे पूछताछ, रावत बोले- 'चुनाव से घबराई बीजेपी का राजनीतिक प्रपंच'