उत्तराखण्ड : 80 वर्षीय बुजुर्ग पर 8 साल की बालिका के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप, स्थानीय लोगों का जमकर हंगामा

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: मायाकुंड क्षेत्र में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग पर 8 साल की बालिका के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. आरोपी के घर स्थानीय लोगों के हंगामे की सूचना मिलने के बाद त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में जांच का आश्वासन देकर लोगों का हंगामा खत्म कराया. पीड़ित बालिका की मां ने पुलिस को आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

बीती रात मायाकुंड के कृष्ण कुंज आश्रम वाली गली में अचानक स्थानीय लोगों ने एक घर के बाहर हंगामा कर दिया. हल्ले की आवाज सुनकर मोहल्ले के कई लोग घरों से बाहर निकल पड़े. देखा कि लोग एक घर में रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ आक्रोशित हैं. इस भीड़ में एक महिला जो सबसे ज्यादा बुजुर्ग से नाराज और भड़कती हुई भी दिखाई दी. आरोप लगाया गया कि बुजुर्ग ने उसकी 8 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप

सूचना मिलने के बाद त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्षों के साथ बातचीत की और घटनाक्रम को समझा. लोगों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग पर बालिका के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप पहले भी लग चुके हैं. क्षेत्रीय पार्षद किशन मंडल ने कहा 80 वर्ष की उम्र में बुजुर्ग अपने घर में रहने वाले किरायेदारों पर बुरी नजर रखता है. बालिका तो छोड़िए बालकों को भी बुजुर्ग हवस की नजर से देखता है. घाट चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad